maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधझारखंड

पुलिस ने चलाया अभियान, जावा महुआ व शराब नष्ट किया

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्‍त निर्देश पर प्रशासन होली पर अवैध रूप देशी व महुआ का शराब निर्माण करने और बेचने वालों लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में जिले की  महुआडांड़ थाना पुलिस ने सोमवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व अभियान चलाया. इस दौरान दीपाटोली उरांव टोला में भारी मात्रा में तैयार जावा महुआ और शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब को नष्ट करते हुए संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!