mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आज लगेगा कैंप

बालूमाथ (लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंंप में दिव्यांगजनों की जांच कर उनका यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. कैंप में मुख्य रूप से सदर अस्पताल लातेहार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिओम प्रसाद उपस्थित रहेंगे. उनके द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया जाएगा. इस संबंध में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार ने आयोजित कैंप में दिव्यांगजनों से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ बालूमाथ सीएचसी पहुंचकर इस कैम्प का लाभ उठाएं. उन्होंने आगे बताया कि यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. आयोजित कैंप में ईएनटी संबंधित लाभ को सूचीबद्ध करना है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!