RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

लातेहार के बिपुल गुप्‍ता बने आइएएस, 103 वां रैंक हासिल किया

भारतीय वन सेवा में अधिकारी हैं बिपुल

लातेहार। आखिरकार बिपुल गुप्ता ने अपने सपने को पूरा कर दिखाया. उन्‍होने यह भी साबित कर दिया कि अगर कुछ करने की दृढ़इच्‍छा शक्ति और लगन हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है. बिपुल संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 103 वां रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गये हैं. बिपुल के इस उपलब्धि से पूरा जिला हर्षित है. बिपुल लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखड के चटकपुर के रहने वाले हैं. उन्‍होने न सिर्फ अपने परिवार का वरन पूरे जिले का नाम रौशन किया है. पवन कुमार गुप्ता और दीपा गुप्ता के पुत्र बिपुल पिछले वर्ष भी यूपीएससी की परीक्षा में 300 से अधिक रैंक प्राप्त की थी. लेकिन उस समय वे आइएएस बनने से चूक गए थे. हालांकि उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएसएस) की परीक्षा में देशभर में दूसरी रैंक हासिल की थी.  वर्तमान में भारतीय वन सेवा में कार्यरत हैं. अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार 103 वां रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. ग्रामीणों का कहना है कि बिपुल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. गांव के लोगों ने बिपुल गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!