green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
झारखंडबालुमाथ

अंचल अधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, 14 हाइवा के कटे चालान

लातेहार। बालुमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम केे नेतृत्‍व में मंगलवार को थाना क्षेत्र के बसिया ओवरब्रिज के वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 14 हाइवा वाहनों की जांच की गयी. जांच में कागजात व लाइसेंस आदि की जांच की गयी.  अंचल अधिकारी ने बताया कि 14 हाईवा वाहनों की जांच की गयी. उनके ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के कागजातो की भी जांच की गयी. कई वाहनों में कागजात अधूरे पाए गए. उन्‍होने बताया कि कई वाहनों में कोयला तो लोड थे, लेकिन उसे तिरपाल नहीं ढका गया था. जिन वाहनों में कागजात अधूरे थे और तिरपाल नहीं ढका गया था, उनके चालान की रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गई है. वहां से चालान की राशि निर्धारित की जाएगी. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों का चालान काटा गया. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!