Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बोलेरो ने किशोरी को चपेट लिया, घायल

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-पांकी मुख्य मार्ग अंबेडकर नगर में एक बोलेरो (जेएच-13सी- 7105) ने एक किशोरी समृति कुमारी पिता स्व कैलाश राम (अम्बेडकर नगर, बालूमाथ) को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनो के द्वारा उसे आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार स्मृति मुहल्ले में हो रहे शादी समारोह में आई थी. वहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपने चपेट में ले लिया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. पुलिस ने बोलेरा को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!