mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

एक वर्ष से किसान पाल रहा था कोटरे के बच्‍चे को, वन विभाग ने जब्‍त किया

लातेहार। जिले के बालूमाथ वन प्रक्षेत्र से अंतर्गत हेरहंज प्रखंड के बन्दुआ ग्राम से वन विभाग की टीम ने कोटरा ( हिरण की एक प्रजाति) के एक बच्‍चे को मुक्‍त कराया है. बताया जाता है कि गांव केे एक किसान प्रफुल यादव को जंगल में कोटरा का एक बच्‍चा मिला था. जिसे वह अपने घर ले आया था. एक वर्ष से वह उसे गाये का दूध और घर में बना खाना खलिाता था. जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले प्रफुल ने उस कोटरे के बच्‍चे को जंगल में छोड़ दिया था, लेकिन तीन दिनों के बाद वह फिर से उसके घर आ गया था. जब इस बात की जानकारी वन विभाग के टीम को हुई कि एक कोटरे का बच्‍चा एक साल से किसी घर में पल रहा तो वन विभाग की टीम शुक्रवार को प्रफुल के घर पहुंची और उसे कोटरे के बच्‍चे को जब्‍त कर लिया. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी फोरेस्‍टर ने बताया‍ि क मामले की जांच की जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने कोटरे के बच्‍चे के पालनहार किसान प्रफुल यादव को आरोपों से बरी कर मुक्‍त करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रफुल ने एक साल तक उसकी सेवा की है और उसे जंगल में भी छोड़ दिया, लेकिन वह वापस आ गया था. इसमें प्रफुल की कोई गलती नहीं है. 

 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!