Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

रेंजर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

महुआडांड़ (लातेहार)।  गारू के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) तरुण कुमार सिंह को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने पहले भी डीएफओ कार्यालय को ज्ञापन सौंपा था. लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. इसी के विरोध में क्षेत्र के मायापुर, पहाड़कोचा, डाडकोच, रामशैली, डेडगांव, दौना, दुरुप से सहित कई गांवों के लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 19 मार्च को वन कार्यालय बारेसाड का घेराव किया जाएगा. शुक्रवार को ग्रामीणों ने महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने वालों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप नायक, सचिव प्रेम शंकर पांडे, सदस्य दीपक कुमार सोनी, ग्रामीण बलराम यादव सहित कई लोग शामिल है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!