नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने शपथ लिया, उपायुक्त ने शपथ दिलाया

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 14 मार्च समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह एवं 15 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह पंचायतीराज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.



