लातेहार। रामनवमी के पावन अवसर पर लातेहार के पुराना स स्टैंड स्थित काली मंदिर के समीप सत्यम शिवम सुंदरम कॉम्पलेक्स दुकानदार संघ के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने नगर अध्यक्ष महेश सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया संघ के सचिव बुध देव प्रसाद ने नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन को अंग वस्त्र देकर सम्मानित और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान चैता गीत और भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भी तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर दुकानदार संघ की ओर से नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, भाजपा वरिष्ठ नेता राजन तिवारी सहित रविंद्र शर्मा, रितेश कुमार, संतोष पांडे, संतोष कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संघ के सदस्य मिशाल जयसवाल, चंद्रशेखर प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, सूर्य किशोर प्रसाद, मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, असगर आलम, योगेश ठाकुर, कमलेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।