Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बाइक में महिला साड़ी फंसी, गंभीर रूप से घायल

लातेहार। जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र में  रांची-चतरा राष्‍ट्रीय उच्‍च मार्ग (एनएच 22) पर एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स, रांची रेफर कर दिया गया है. घटना थाना क्षेत्र के  टमटमटोला के समीप मंगलवार हुई. जानकारी के अनुसार चतरा जिला के लावालौंग ग्राम निवासी परबी देवी (35) पति पति लटन भुईयां बालूमाथ से अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी. जैसे ही बाइक टमटमटोला पहुंची, महिला की साड़ी बाइक के पहियों में फंस गई. उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक टैंपो की चपेट में वह आ गयी. इसमें वह वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालुमाथ लाया गया. यहां डा अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्‍स रेफर कर दिया गया. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!