Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

वार्ड पार्षद ने ग्रामीणों के साथ बैठकें की, समस्‍यायें सुनी

लातेहार।  नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह वार्ड नंबर 14 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में नजर आए. मंगलवार को उन्होंने वार्ड के ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और लोगों की समस्याओं को सुना. बैठक के दौरान वार्ड के कई ग्रामीणों और महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं वार्ड पार्षद के समक्ष रखीं. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में कई जरूरी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब तक लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है. इस दौरान विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, मैया सम्मान योजना, सड़क निर्माण, जलमीनार,नाली की सफाई और निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा बिजली के खंभे लगाने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर लोगों ने अपनी परेशानी साझा की.
वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों को नोट करते हुए जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया.  यह भी कहा कि वार्ड के हर नागरिक की समस्या उनकी अपनी समस्या है और जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वार्ड के विकास को लेकर नियमित रूप से बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके. मौके पर जयराम,  डीगू उरांव, कन्हाई राम, संतोष गोस्वामी, राहुल कुमार, दीपक कुमार, छोटन सिंह, नंदलाल सिंह, सनातन महतो सहित कई ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थीं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!