mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

हिट एंड रन के लंबित मामलों का शीघ्र निष्‍पादन करें: उपायुक्‍त

लातेहार।  उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता ने हिट एंड रन के सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है. बुधवार को उपायुक्‍त श्री गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक  कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा टीम को प्रत्येक माह होने वाली सड़क दुर्घटना का बिश्लेषण किया गया. विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि कि सड़क दुर्घटनाएं शाम छह से सात बजे तक अधिक होती है और अधिकतर सड़क दुर्घटना का शिकार 20-30 वर्ष के मोटरसाइकिल चालक होते है. उपायुक्‍त ने कहा कि इस अवधि में ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य सड़क सुरक्षा में लगे एजेंसीज बेहतर समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है. उपायुक्‍त ने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का का पालन करने की अपील की और कहा कि उन पर कैमरे से सघन निगरानी की जा रही है. उपायुक्त ने 108 एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम कम करने की बात कही ताकि लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके. पुलिस विभाग को ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कारवाई करने का निदेश दिया गया. कोलियारी क्षेत्रों में विशेष जाँच अभियान चलाते हुए बगैर ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग के परिचालन करने वाले वाहनों के बिरुद्ध नियमसंगत कारवाई करने का निदेश दिया गया. नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहा के नो स्टोपेज़ जॉन और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमसंगत कारवाई करने का निदेश दिया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!