WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नव वर्ष मंगलमय हो से गूंजा लातेहार बाजार

लातेहार। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ लातेहार के के द्वारा 19 मार्च को घोष दल के साथ पथ संचलन निकाला गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध कारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने विद्यालय के छात्र और छात्राओं और आचार्य तथा कर्मचारी गण को शुभकामना संदेश दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भी विक्रम संवत 2083 के आगमन पर शुभकामनाएं संदेश दी. पथ संचलन विद्यालय से निकलकर मेन रोड होते हुए थाना चौक होकर विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ. घोष दल का नेतृत्व विद्यालय के आचार्य सलमान होजाईसा के द्वारा किया गया. हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कक्षा षष्ठ से नवम तक के बहनों ने शुभकामना पत्र तैयार किए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!