mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायतलातेहार

नगर पंचायत ने नो पार्किंग एरिया में वाहन लगाने पर जुर्माना वसूला

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र में 19 मार्च को सड़क सुरक्षा के तहत अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की गई. नगर पंचायत के द्वारा उक्त अभियान के तहत धर्मपुर चौक से सर्किट हाउस तक सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग पर करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान बतौर जुर्माना पांच सौ रूपये वसूले गये. अतिक्रमण अभियान के तहत सड़क के किनारे लग रहे सब्जी वालों को पोस्ट ऑफिस एवं धर्मपुर मार्केट के आसपास से हटाया गया. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्‍होने अपने वाहनों को नो- पार्किंग जोन मे खड़ा हीं करने की अपील की है. इसके अलावा उन्‍होने सड़कों के किनारे सब्जी व  ठेला आदि नहीं लगाने की बात कही. अभियान में रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लेखपाल एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!