Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

पारंपरिक हषोल्‍लास के साथ ईद का पर्व संपन्‍न, दी ईद की मुबारकबाद

बालूमाथ(लातेहार)।  मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर पूरे अकीदत व एहतेराम के साथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत धाधू, जिलंगा, मुरपा, शेरेगाड़ा, इटके, बारियातु, शिबला, फूलसु, मासियातु, बालू, लेजाग समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई. जहां एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी गई. बालूमाथ स्थित ईदगाह में मौलाना मजहर ने ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ अदा कराई. अपने खुतबे में उन्होंने ईद व पवित्र-माह-ए-रमजान की फजीलत बयान की. उन्होंने बताया कि ईद में ये अपने आप से अहद करें कि जिस तरह माह-ए-रमजान में हमने बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयां अपनाई है, उसी तर्ज पर अपनी जिंदगी गुजारेंगे. ईद की नमाज के बाद सामूहिक दुआ मौलाना मजहर के द्वारा कराई गई. जिसमें अपने शहर समेत मुल्क में अमन, शांति, भाईचारा एवं तरक्की की दुआ की गई. नमाज़ के बाद लोग एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया. निर्धारित समय से पहले ही नमाज़ीयों का हुज़ूम ईदगाह में उमड़ पड़ा था. लोग शफो में अपनी जगह लेकर बैठ गए थे. बच्चों में ख़ास तौर पर विशेष उत्साह देखा गया. नये नये कपड़ों में सज धजकर बच्चे भी ईद कि नमाज़ अदा करने बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे थे. बालूमाथ अंचल निरीक्षक बासुदेव महतो व बालूमाथ पुलिस के द्वारा नमाजियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैदी के साथ डटे रहे. बलूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ईदगाह पहुँच कर मुस्लिम धर्मवालंबियों को ईद कि बधाई दी. ईदगाह के समीप ही मुस्लिम यूथ कमिटी के द्वारा मेहमानों कों एवं नमाजियों को सेवई शरबत व अन्य व्यंजन परोसे गए.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!