Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कचरा पृथक्करण की वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर स्वच्छता को दें बढ़ावा: उत्तम मुखर्जी

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार के तत्‍वावधान में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विद्यालय के छात्र व छात्राओं को कचरे के पृथक्करण  एवं उसके वैज्ञानिक निपटान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कार्यक्रम में नगर पंचायत लातेहार के सिटी मैनेजर राज कुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कपूर, फील्ड सुपरवाइजर रंधीर कपूर एवं सोनू कुमार वर्मा उपस्थित थे.  नगर पंचायत प्रबंधक श्री वर्मा ने  स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि घर एवं विद्यालय से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करना स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है. रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार ने कचरे को चार श्रेणियों में विभाजित कर उसके उचित निपटान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सूखा कचरा नीले डिब्बे, गीला कचरा हरे डिब्बे, खतरनाक अपशिष्ट लाल डिब्बे तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरा पीले डिब्बे में अलग-अलग रखा जाना चाहिए. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक है. उन्होंने छात्रों से स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!