Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

निर्धारित लक्ष्‍य को समय पर हासिल करें: उपायुक्‍त

लातेहार। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति  की वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों की वित्तीय उपलब्धियों, वार्षिक ऋण योजना, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण वितरण, कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, आवास ऋण, स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त के द्वारा समीक्षा क्रम में लक्ष्य के अनरूप प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें. उपायुक्त ने बैंकवार उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया. बैठक में एलडीएम द्वारा बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 मार्च तक में बैंको की सीडी रेसियो कुल उपलब्धि 45.63 प्रतिशत हुई है. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई. प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 16 मामलों में 99.40 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, अग्रणी विकास अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक रांची  रोशन कुमार घिरिया, एलडीएम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!