लातेहार
80 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया, 104,500 रूपये वसूले गये

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन जाँच किया गया. इस क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया. कुल 120 वाहनों की ऑनलाइन जांच की गयी. इसमें कुल 80 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया और एक लाख 45 सौ रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया. बता दें कि सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे चलाया जा रहा है. 



