Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

सरहुल पर बालूमाथ में निकली शोभायात्रा, विधायक ने भाग लिया

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली गई.  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक प्रकाश राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा हुआ पर्व है. उन्होंने सभी से संकल्प लेने की अपील की कि हम वृक्षों की कटाई नहीं करेंगे. पेड़ रहेगा तभी हम लोगों का आने वाला पीढ़ी सुरक्षित रहेगा. उन्होंने अप्रैल माह में सभी खोड़हा समिति को ढोल व मांदर देेने की घोषणा की. बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है. जिससे हमें पर्यावरण के संरक्षण का संदेश मिलता है. पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर झूमर नृत्य करते हुए भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए. सरना स्थल पर पाहन द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की कमान बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अनुभव सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, होसने डांग के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने संभाल रखी थी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, पहडा राजा प्रभु दयाल उरांव, सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष शुकरा भगत, रीना उरांव, ऐश्वरया उरांव, सुरेंद्र उरांव, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह बालूमाथ निवासी प्रवीण सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, प्रेम प्रसाद गुप्ता, कृष्णा यादव बिहारी यादव, श्यामसुंदर यादव, सुरेश उरांव, संजय यादव, दीपक यादव, ममता देवी समेत कई लोग शामिल थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!