RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडधर्म

महुआडांड़ से उमराह के लिए हुए रवाना, लोगों ने की दुआ की इल्तज़ा

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ के ग्राम अंम्वाटोली के रहनेवाले फ़हीम खान और उसकी पत्नी मूनतारा प्रवीण दोनों महुआडांड़ से उमराह के लिए साउदी अरब मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व फहीम खान ने जामा मस्जिद में शुकराने की नमाज अदा की।घर से निकलने से पूर्व फ़हीम खान के घर के समीप नात सलाम पढ़ कर दुआ की गई।जिसके बाद दर्जनों गाड़ियों से महुआडांड़ के लोग दोनों पती पत्नी को उमरा जाने के लिए रांची एयरपोर्ट रवाना करने के लिए पहुंचे।रवाना करने से पहले लोगों ने दोनों को माला पहनाकर गले लगा कर उमरा के लिए रवाना किए और वहां जाकर सभी लोगों एवं महुआडांड़ के लोगों समेत देश दुनिया में अमन चैन कायम हो उसके लिए दुआ करने की बात कही गई।इस संबध में फ़हीम खान ने बताया कि यहां से हमलोग नागपूर जाएंगे वहां दो दिनों का ट्रैनिंग होगा जिसके बाद वहां से उमराह के लिए सभी को साउदी अरब मक्का मदीना रवाना किया जाएगा। मौके पर आजाद अहमद ,इस्तियाक अहमद, मंजूर हसन, अजीमुद्दीन ख़ान,मोनू, सद्दाम खान,नुरूल हसन कादरी, आरिफ आलम,सहजाद आलम,वसीम अहमद ,मों इरफान, अलाउद्दीन अंसारी, शेरू ,सरताज आलम समेत काफी संख्या में लोग इस दौरान मौजूद थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!