mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जनता से जुड़े मामलों का समय पर और पारदर्शी निष्पादन करें : आयुक्त

भूमि विवादों के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को मिलेगा बढ़ावा

लातेहार। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को मनिका अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों, राजस्व संग्रहण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की. उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखते हुए भविष्य में भी अंचल को अव्वल बनाए रखने की दिशा में ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया.आयुक्त ने ई-रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का आकलन कर शीघ्र निष्पादन पर बल दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में देरी नहीं किया जाए. आम जनता से जुड़े मामलों में देर होना प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करती है.उन्होंने सर्टिफिकेट केस एवं भूमि सीमांकन (लैंड डिमार्केशन) की स्थिति की जानकारी लेते हुए राजस्व वसूली से जुड़े मामलों में तेजी लाने और सीमांकन कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय के आगत-निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ बही, रक्षित संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की. कई अभिलेखों में अद्यतन की आवश्यकता पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए अद्यतन करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. आयुक्त ने जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद व्यक्तियों को देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार व अंचल अधिकारी अमन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!