WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

रामनवमी पर बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध, छोटे वाहनों का जानें क्‍या है रूट चार्ट

लातेहार। रामनवमी पर्व को ले कर  जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से बचने के लिए शहरी क्षेत्र में वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान लागू किया गया है.  यह व्यवस्था पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.
डाल्टेनगंज से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
डाल्टेनगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को होटवाग चौक पर ही रोक दिया जाएगा.  वहीं, छोटी वाहन माको मोड़ से होते हुए परिवहन कार्यालय, डीपीएस जूनियर स्कूल, चटनाही चौक, बाईपास, बस स्टैंड, डॉ. धर्मशीला चौधरी की गली, उपायुक्त कार्यालय के पीछे से समाहरणालय गेट होते हुए पानी टंकी के पास बैरिकेडिंग पार करेंगे और फिर होटल यम्मी होते हुए चंदवा की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. रांची की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग रांची से आने वाली बड़ी गाड़ियाँ होटल यम्मी के पास रोक दी जाएंगी. वहां से छोटी वाहन उपरोक्त मार्ग से वापस होटवाग चौक की ओर निकल सकेंगी.
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता के लिए वे तुरंत 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981, कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 08987796308, साइबर सेल मोबाइल नंबर 6206159795 या आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर संपर्क करें.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे रामनवमी पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात मार्गों का पालन करें और किसी भी अफवाह या अफरातफरी से बचें। शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ पर्व मनाने में सहयोग करें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!