लातेहार
बाजकुम में निकली गई भव्य कलश यात्रा, कल भंडारा


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिका विधायक हरेकृष्णा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी सहित राजेंद्र यादव, आयुष कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार, बंटन तिवारी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार एवं दीपू कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।आयोजन समिति के अनुसार, गुरुवार शाम को चर्चित कलाकारों द्वारा चैता कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शुक्रवार, 27 मार्च को दिन के 12 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा शाम 4 बजे विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो नवरंग चौक अखाड़ा पहुंचेगा, जहां झंडा सम्मेलन एवं कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा।