maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

जंगली हाथी ने घर को ध्‍वस्‍त किया

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड में इन दिनों एक जंगली हाथियों जम कर उत्‍पात मचा रहा है.  पिछले एक सप्‍ताह से उक्‍त हाथी गांव के आसपास घुम रहा है. बताया जाता है कि वह अपने झूंड से बिछड़ गया है और भूख के कारण गांव में घुस कर तबाही मचा रहा है. शुक्रवार की रात प्रखंड के गनसा गांव में उक्‍त जंगली हाथी ने मुनेश्वर नगेसिया के खपरैल मकान को ध्‍वस्‍त कर दिया. मुनेश्वर नगेसिया ने बताया कि रात में अचानक घर के पास हााथी आ गया और जोर जोर से चिंघांड़ने लगा. वे कुछ समझ पाते इससे पहले हाथी ने घर के दीवार को ध्‍वस्‍त कर दिया और घर में घुस गया. घर में रखा धान और 50 किलो अरवा चावल खा गया, इतना नहीं हाथी ने घर में रखे बर्तन और अन्य घरेलू सामान को भी पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दिया.  इसके बाद उक्‍त गांव के बीरबल नगेसिया के घर के पीछे घुस कर  केले की फसल को बरबाद कर दिया. हालांकि बाद में ग्रामीण एकजुट हो कर हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा.  लोगों ने बताया कि उन्‍होने वन विभाग को उस हाथी के बारे में जानकारी दी है, बावजूद उसे यहां से भगाने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण गांव में दशहत में जी रहे है. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. हमेशा हाथी का भय सताता है. अभी तक वन विभाग ने पीड़ि‍त परिवार के लिए मुआवजेे की व्‍यवस्‍था नहीं की है. 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!