WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़राज्‍य

कुरुंद क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव, रोज मचा रहे हैं तबाही

बीती रात राजेश तिग्गा का घर ध्वस्त, हमले में घायल

महुआडांड़ (लातेहार)। लातेहार और गुमला वन क्षेत्र की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित कुरूंद ग्राम में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक चरम पर है. बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है और रोजाना गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने कोकावल निवासी राजेश तिग्गा के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. हाथियों के हमले से बचने के क्रम में राजेश तिग्गा गिरकर घायल हो गए. उन्हें पैर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार गांवों में घूम रहा है. फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!