लातेहार। शहर के चंदनडीह निवासी विनय सोनी के पिता अंतू सोनी के निधन का समाचार मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह उनके निवास स्थान पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया. महेश सिंह ने कहा कि पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है. ऐसे समय में समाज और प्रशासन का नैतिक दायित्व है कि पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करें. इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, निहित कुमार, रंजन कुमार, सनातन महतो एवं हिरामन कुमार आदि उपस्थित थे.