RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

जिप उपाध्‍यक्ष को आवेदन सौंपा, विद्यालय में पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की से गुहार.*

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरगांव में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई है. आवेदन में बताया गया कि विद्यालय में लगभग 286 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, किन्तु विद्यालय परिसर में पेयजल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है. पूर्व में चापाकल एवं मोटर के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, लेकिन वर्तमान में मोटर जल जाने एवं बोरिंग में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गया है. छात्रों को पीने के पानी के लिए विद्यालय से दूर जाना पड़ता है.  कुछ समय तक विद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक निजी कुएँ से पानी लाकर काम चलाया जा रहा था. परंतु वह व्यवस्था भी अब संभव नहीं रह गया है. इसके अतिरिक्त विद्यालय के शौचालयों में भी पानी की कमी के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है. विद्यालय की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के जल्द से जल्द करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!