Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

रामनवमी में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध बालुमाथ बंद, शहर में पसरा सन्‍नाटा

बालूमाथ (लातेहार)। रामनवमी में डीजे बजाने व अन्य घटनाओं को लेकर मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए प्राथमिकी के विरोध में रामनवमी पूजा समिति व अन्य संगठनों द्वारा शुक्रवार को बालूमाथ बंद का आह्वान किया गया था. जिसका असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में दुकाने व बाजार बंद है. इस मामले में बालूमाथ थाना में पदस्थापित एक एएसआई पर रामनवमी जुलूस के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता का भी आरोप बंद समर्थकों ने लगाया है. ज्ञात हो कि बालूमाथ में रामनवमी में प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश उल्लंघन कर निर्धारित समय से अधिक रात तक डीजे बजाये जाने तथा जुलूस के दौरान हुई अन्य घटनाओं को लेकर मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के आवेदन पर 23 लोग व समिति पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मंगलवार की रात विभिन्न संगठनों ने बैठक कर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के विरोध में बालूमाथ बंद की घोषणा की थी. बंद के दौरान बाजार प्रभावित रहा और बंद समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. बंदी के समर्थक का कहना है कि रामनवमी का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, इसके बावजूद 23 लोग व समिति पर एफआईआर दर्ज कर प्रशासन क्या संदेश देना चाहती है. बंद समर्थकों ने दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लेने की मांग की है. समर्थकों ने बालूमाथ के अंचलाधिकारी बालेश्वर राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही यह कार्रवाई की गई है, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए. बंद समर्थकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी. समर्थकों का कहना है कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!