WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

क्विज में आयुष चौधरी और स्‍लोगन लेखन में तियाशा ने प्रथम पुरस्‍कार जीता

लातेहार। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक व संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, इतिहास और लातेहार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम
कक्षा VI–VIII: अर्पिता सौर्या (प्रथम), सुरभि सुहासिनी (द्वितीय), पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार (संयुक्त तृतीय)
कक्षा IX–XII: शम्मा प्रवीण (प्रथम), अभिजीत कुमार (द्वितीय), रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन (संयुक्त तृतीय)
क्विज प्रतियोगिता परिणाम
कक्षा VI–VIII: ऋषि राज (प्रथम), अनमोल रतन कुमार (द्वितीय), ईशान कुमार (तृतीय)
कक्षा IX–XII: आयुष चौधरी (प्रथम), सावन कुमार (द्वितीय), रौनक कुमारी (तृतीय)
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता परिणाम
तियाशा टैगोर (प्रथम), रूपा कुमारी (द्वितीय), हरेंद्र उरांव (तृतीय)
जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहु ने पुरस्‍कारो का वितरण किया और उन्‍हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!