लातेहार। पीएम श्री केद्रीय विद्यालय में आठ अप्रैल को बालवाटिका-तीन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की गयी. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष टैगोर के अलावा अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे. प्राचार्य श्री सिंह ने बताया कि बालवाटिका-तीन में नामांकन के लिए कुल 135 आवेदन आये थे. इसमें 85 बालक व 50 बालिकाओ के थे. उन्होने बताया कि कुल 40 सीटों के लिए ऑनलाइन लॉटरी की गयी. उन्होने बताया कि फाइनल लिस्ट विद्यालय के सूचनापट्ट एवं केंद्रीय विद्यालय, लातेहार के वेबसाईट पर अपलोड कर दी गयी है. प्राचार्य ने बताया कि कक्षा एक के लिए नौ अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी किया जायेगा. जबकि कक्षा दो से 11 तक के रिक्त सीटों में नामांकन करने के लिए ऑफ लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल थी. उन्होने बताया कि इन कक्षाओं के लिए ऑफ लाइन लॉटरी आगामी 13 अप्रैल को की जायेगी. मौके पर शिक्षक बालजिंदर कौर देवी, नेत्रपाल, आभा एक्का, मनोज पवइया व बी कौर देव के अलावा अभिभावक आशुतोष सिंह, करूणा राजपूत, संजय कुमार, पी अग्रवाल, नीलम देवी आदि मौजूद थे.