RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

आरबीआई केे वित्तीय साक्षरता अभियान में बैंकिंग व डिजिटल जागरूकता की जानकारी दी गयी

महुआडांड़ (लातेहार)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सात  से 13 अप्रैल तक चलाए जा रहे “ज्ञान अभियान” के तहत गुरुवार को महुआडांड़ स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई राँची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह उपस्थित रहे.  उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सतर्कता और जन-जागरूकता की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है. प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें और “वित्तीय साक्षरता मित्र” एवं “वित्तीय जागरूकता अग्रदूत” की भूमिका निभाते हुए इन जानकारियों को अपने परिवार, पड़ोस और समाज तक पहुंचाएं. इस अवसर पर आरबीआई राँची द्वारा एक अभिनव पहल के तहत दोनों विद्यालयों में डिजिटल सामग्री से युक्त “वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा” स्थापित करने की परियोजना का उद्घाटन भी क्षेत्रीय निदेशक के करकमलों द्वारा किया गया.  निदेशक ने बताया कि आरबीआई केवल केंद्रीय बैंकिंग दायित्वों तक सीमित नहीं है, बल्कि देशहित में वित्तीय शिक्षण, समावेशन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!