WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

बालूमाथ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के एनएच- 22 पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप स्मार्ट रेडियम हाउस नामक दुकान में गुरुवार देर रात आग लग गई. घटना देर रात करीब 12 बजे के बताई जा रही है. इस अगलगी में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. दुकान सेरेगड़ा निवासी मो सरफराज आलम की है. मिली जानकारी के अनुसार सरफराज आलम रोज की तरह गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना पुलिस गश्ती दल को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को जुटाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!