Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

ड्रोन से जमीन सर्वे करने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के धाधु गांव में जमीन सर्वे को करने कर्मियो को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है. एनएलसी कंपनी द्वारा भेजे गए ड्रोन से सर्वे कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया और ड्रोन उड़ा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने ड्रोन व अन्‍य इलेक्‍ट्रानिक्‍स सामानों को कब्जे में ले कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया है. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी मकईयाटांड पुलिस पिकेट को दी. जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. ड्रोन को ग्राम प्रधान बिहारी यादव के पास सुरक्षित रखा गया है. ग्रामीणों का कहना है, कि बिना ग्राम सभा की सहमति के गांव में किसी भी प्रकार का सर्वे कार्य कराना नियमों के खिलाफ है.  ग्राम सभा को अधिकार दिया गया है, जिसके तहत बिना अनुमति कोई भी कंपनी जमीन सर्वे या खनन कार्य नहीं कर सकती. एनएलसी कंपनी जो धाधू कोल परियोजना में कार्य कर रहे हैं.  बार-बार ग्रामीणों के बिना सहमति के ड्रोन सर्वेक्षण समेत कई अन्य कार्य करना चाहती है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मौके पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव, रामवृक्ष उरांव, दशरथ यादव, गेंदा राम, वीरेंद्र यादव, कविलाश यादव, शंकर उरांव, तपेश्वर यादव, हरि यादव, मुकेश यादव, रामलाल उरांव, शिव कुमार यादव, रूपचम यादव, बालकसुन यादव, हाशिम मियां, मोती मियां, सचू यादव, छोटू खान, पंकज यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!