maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

महिलाओं को सशक्‍त बनाने की दिशा में अग्रसर है भाजपा: राजधनी प्रसाद यादव

भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर जनसभा का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

लातेहार। स्‍थानीय मोंगर ग्राम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव एवं “मन की बात” के संयोजक ध्रुव कुमार पांडेय मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की. श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयासरत है.

जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का लाभ उठा सकें.

अध्‍यक्षीय संबोधन में पिंटू कुमार रजक ने कहा कि यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उस विचार को आगे बढ़ाने का प्रयास है.

कार्यक्रम में मंडल मंत्री संजय सिंह, वार्ड सदस्य कुमार प्रसाद, राजेश मोची, चंदन प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, महादेव राम, बुधन भुईयां, राम निरंजन सिंह, लक्ष्मण राम, वीरेंद्र प्रसाद, शिवचरण सिंह, शिव शंकर सिंह, शंकर सिंह, रेखा देवी, चांदनी देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!