Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

किराना गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

फायर ब्रिगेड नहीं होने से बढ़ा नुकसान, घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू

महुआडांड़ (लातेहार)। शनिवार को महुआडांड़ प्रखंड मुख्‍यालय के शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों और प्रशासन को काफी देर तक काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बीडीओ संतोष कुमार बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए पानी टैंकर मंगाया गया। आसपास के घरों से पाइप निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग की लपटें तेज होने के कारण काफी देर बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम में रखा पूरा किराना सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि दुकान के बगल में स्थित गोदाम से धुआं निकलते देख उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। वही आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध होती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!