WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

कोयला का चूल्हा घर के अंदर ले जा रही थी महिला, गंभीर रूप से झुलसी, रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर निवासी राहुल साव की पत्नी सुनैना कुमारी (20)  खाना बनाने के लिए कोयला का चूल्हा घर के अंदर ले जा रही थी. इसी क्रम में महिला की साड़ी में आग लग गयी और उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह  गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सुनैना कुमारी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया. चिकित्सक के अनुसार महिला लगभग 60 प्रतिशत तक जल चुकी है. 

एंबुलेंस चालक ने की रुपये की मांग, नहीं देने से पर मरीज को उतारने से किया इनकार

घायल महिला सुनैना देवी को परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से लेकर रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल ले कर पहुंचे. जहां 108 एंबुलेंस के चालक गुंजन कुमार के द्वारा 1500 रुपये की मांग की गई. जब परिजनों के द्वारा पैसा देने से मना किया गया तो इस पर चालक ने मरीज को अस्पताल में उतरने से रोक दिया. इसकी सूचना परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ अशोक कुमार को दिया. मामला बढ़ते देख एंबुलेंस चालक ने 500 रूपये लेकर मरीज को अस्पताल में उतरने दिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!