बालूमाथ (लातेहार)। रविवार को बालुमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप गांव में एक दीवार की पिलर गिर जाने से 13 वर्षीय सोनूू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बारिखाप के धनेश्वर उरांव का पुत्र सोनू उरांव अपने घर के सामने बनी दीवार पर बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक दीवार का पिलर उसके दाहिने पैर पर गिर गया. हादसे के बाद वह अचेत हो गया. परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक दीपक कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि हादसे में किशोर का दाहिना पैर टूट गया है. हालांकि वह खतरे से बाहर है.