WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

मकान गिरने के बाद डीडीसी से आवास योजना का लाभ देने की लगायी गुहार

बरवाडीह(लातेहार)। प्रखंड के बेतला पंचायत के  ग्राम पोखरी खुर्द निवासी सद्दाम अंसारी पिता मोहर्रम मियां ने उप‍ विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्‍होन अपने ज्ञापन में बताया कि उनका जर्जर कच्चा मकान गिर गया है, इस कारण उन्‍हें सिर छिपाने की जगह नहीं है. उन्‍होने बताया कि तीन अगस्त की शाम लगभग 5:30 बजे उनका मिट्टी एवं खपड़ैल से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में घर के अंदर रखा गैस चूल्हा, पलंग, कंबल, कपड़े, राशन, चावल, आटा, दाल सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया.  हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. सद्दाम अंसारी ने बताया कि उन्हें आज तक किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में कई संपन्न लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब तक इससे वंचित है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और घर में वे ही अकेले कमाने वाले सदस्य हैं. परिवार में पत्नी और दो बच्चों सहित कुल चार सदस्य हैं. वर्तमान में रहने योग्य घर नहीं बचा है और परिवार तिरपाल के सहारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. डीडीसी ने मामले की तत्काल जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई करने का निर्देश बीडीओ को दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!