WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

थाना दिवस मे किया जा रहा हैै ऑन द स्‍पॉट समस्‍याओं का समाधान: एसडीपीओ

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के चंदवा थाना परिसर में थाना दिवस सह जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा अंचल अधिकारी सुमित झा और थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह मुख्‍य रूप से मौजूद थे. थाना दिवस में चंदवा थाना क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों के काफी संख्‍या में ग्रामीण अपनी शिकायतों को ले कर पहुंचे थे. इनमे अधिकांश मामला जमीन विवाद से जुड़ा था. एसडीपीओ श्री गुप्‍ता ने बताया कि सुलहनीय वादों का निष्‍पादन ऑन द स्‍पॉट किया जा रहा है. जो मामले थाना स्‍तर से नहीं सुलझ पायेगें उन्‍हें सक्षम पदाधिकारी के कार्यालय में प्रस्‍तुत करने बात ग्रामीणों से कही गयी है. समाचार लिखे जाने तक थाना दिवस जारी था और ग्रामीण अपनी समस्‍याओं को ले कर थाना आ रहे थे. एसडीपीओ ने बताया कि ग्रामीणों की समस्‍याओ को सहज और सुलभ तरीके से सुलझाने केे उदेश्‍य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस कार्रवाई की प्रशंसा की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!