WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पद्म‍भूषण दिशोम गुरू शिबू सोरेने को दी श्रद्धांजलि

लातेहार। पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनके संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण से आने वाली पीढ़ियां निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी. कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित एवं विकास के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,, अपर समाहर्ता, डीएलओ , अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!