maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर आहुुत बस्ती चलो अभियान का सिंजो ग्राम में समापन

लातेहार। भूसुर पंचायत के ग्राम सिंजो में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ‘बस्ती चलो’ अभियान का रविवार को समापन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से भाजपा का मूल संकल्प पहले देश, फिर पार्टी, फिर व्यक्ति जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा चलाए गए सर्व शिक्षा अभियान से देशभर के लोगों को शिक्षा का अधिकार मिला, जिसका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है. पंचायत स्तर पर भी इस अभियान की चर्चा की गई.
उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों से और शहरों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है.  धारा 370 हटाने, राम भगवान के भव्य मंदिर निर्माण और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है.

मौके पर मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक ने कहा कि ‘बस्ती चलो’ अभियान भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों को जागरूक करना है. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम प्रभारी लालमोहन साव ने किया. कार्यक्रम में मुखिया सुरेंद्र भगत, पंचायत समिति सदस्य पुनीत भुइंया, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र राम, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, समाजसेवी सूर्य देव प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, विनय प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार, बिजेंद्र प्रसाद, रंजन प्रसाद, गणेश प्रसाद, विक्रम कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!