lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

नगर प्रतापपुर में अंजान शाह दाता के मजार पर 26 को उर्स व कव्वाली

महुआडांड़ (लातेहार)। आगामी 26 अप्रैल को प्रखंड के नगर प्रतापपुर स्थित हजरत अंजान शाह दाता के मजार पर उर्स मुबारक एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसे ले कर रविवार को जिला परिषद डाक बंगला में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उर्स कमिटी के अध्यक्ष मो मुस्तकीम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स के अवसर पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर लंगरखानी की जिम्मेदारी परवेज आलम, सुहेल अख्तर, रुहुल अमीन एवं राशिद खान को सौंपी गई. यह भी निर्णय लिया गया कि एक कव्वाल का खर्च उर्स कमेटी के अध्यक्ष मो  मुस्तकीम द्वारा वहन किया जाएगा. बैठक में उर्स को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया. बैठक में जामा मस्जिद के सदर इमरान खान, सेक्रेटरी मजहर खान, आजाद अहमद, रामनरेश ठाकुर, कमलेश यादव, परवेज आलम, अजीत पाल कुजूर, नूरुल हसन, सफरूल खान, बशारत अली, नसीम अंसारी, हयूम अंसारी, इस्तियाक अहमद, शाहिद अहमद(भोलू) मोहम्मद आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!