lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

अंबेडकर जयंती पर रविदास महासभा ने निकाली शोभा यात्रा

लातेहार।  रविदास महासभा, जिला लातेहार के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष बिरजू राम की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर अंबेडकर चौक, अम्वाटीकर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें  बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया. शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से किया.

शोभा यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई स्वामी विवेकानंद पार्क में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची. यात्रा के दौरान “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अध्यक्ष पिंटू राम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में समानता और अधिकारों की स्थापना की.

इस अवसर पर प्रवीण कुमार, नरेंद्र राम, उदित राम, राजू राम, धर्मेंद्र राम, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार, वीरेंद्र राम, रविशंकर राम, शंभू राम, गिरधारी राम, संतोष राम, परदेसी राम, दिलेश्वर राम, गणेश राम, कन्हाई राम, लालजी राम, संदीप कुमार, संतोष कुमार राम, सोनू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में  डीही, पकरार, टेमकी, करमाही, होटवाग, परसही सहित लातेहार प्रखंड के सभी 18 पंचायतों से ग्रामीणों की भागीदारी रही.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!