Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

छह माह में जिले में 84 सड़क दुर्घटनाओं में 68 लोगों की मौत

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की प्रगति, सड़क सुरक्षा संबंधी पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि मार्च 2026 से अगस्त 2026 तक हुई 84 सड़क दुर्घटनाओं में 68 लोगों की मृत्यु तथा बड़ी संख्या में लोग गंभीर एवं सामान्य रूप से घायल हुए हैं. उपायुक्त ने इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. अत्यधिक घूमावदार सड़क पर आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय एवं कॉन्वेक्स मिरर लगाने का निर्देश दिया गया. एनच 22 पर आवश्यक स्थानों पर सड़क सुधार व सड़क मरम्मती शीघ्र पूरा करने एवं संकरी सड़क वाले स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का निर्देश दिया गया. लोहरदगा–चांपी–चंदवा सड़क के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण, साइड मिट्टी भरने एवं सड़क सुरक्षा साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया.  महुआडांड़–चांपी रोड एवं कुरुंद घाटी में कॉन्वेक्स मिरर, रोड एज,  दुर्घटना संभावित क्षेत्र व स्पीड लिमिट साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया. लोहरदगा–चांपी सड़क के अंत में भारी एवं ऊँचे वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने हेतु हाईट वैरियर लगाने का निर्देश दिया गया. उदयपुरा से बालूमाथ जाने वाली सड़क पर अनावश्यक रूप से बने स्पीड ब्रेकर हटाने और रम्बल स्ट्रिप लगाने का निदेश दिया गया.  पुलिस विभाग को दुर्घटना संभावित थाना क्षेत्रों में बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं ट्रिपल लोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. नगर पंचायत को अवैध पार्किंग तथा सड़क पर यंत्र-तंत्र वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर ई चालान  की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को हर थाना क्षेत्र के लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सड़क सुरक्षा के संबंध में ऑडियो व वीडियो एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. बैठक मे पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी  प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार,  सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, जिला खनन पदाधिकारी, लातेहार, पुलिस उपाधीक्षक (मु), लातेहार, कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग, लातेहार, पीआइयू (एनएचएआई), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, लातेहार एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी जुड़े थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!