Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन से जुड़े प्रमुख लोगों ने थामा झामुमो का दामन

शैंडिक समाज व बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन से जुड़े प्रमुख लोगों ने थामा झामुमो का दामन

राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की मौजूदगी में संजीव कुमार समेत चार लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार जिला कार्यालय में सोमवार को चंदवा प्रखंड से जुड़े सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव एवं जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में संजीव कुमार, राजकुमार गुप्ता, विजय प्रसाद और रमेश विश्वकर्मा ने झामुमो का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने कहा कि वे झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व तथा सांसद बैद्यनाथ राम और जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने झारखंड के विकास और निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में झामुमो का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। चंदवा प्रखंड से सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से चंदवा में पार्टी का जनसंपर्क और संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा। शाहदेव ने नए सदस्यों से पार्टी के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।झामुमो नेताओं ने कहा कि चंदवा प्रखंड में हाल के दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली है। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने को इसी क्रम में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में चंदवा समेत जिले के अन्य प्रखंडों में भी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की बात कही गई।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!