Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

कल लगेगा विशेष शिविर का आयोजन दीपक पासवान

लातेहार। भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के निर्देशानुसार लातेहार प्रखंड वासियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंडल महामंत्री ग्रामीण पूर्वी लातेहार सह विधायक प्रतिनिधि दीपक पासवान ने दी।उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, लातेहार में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नए आवेदन, सत्यापन एवं संबंधित जानकारी, आयुष्मान भारत कार्ड का नया पंजीयन व ई-केवाईसी, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के आवेदन तथा लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।इसके अलावा राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने, नए आवेदन, ई-केवाईसी सहित अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। शिविर में आने वाले लोगों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की गई है।दीपक पासवान ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!