Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के  सभी प्रखंडों में लगेगा ‘सेवा सेतु’ शिविर 

लातेहार।  केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से लातेहार जिला अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु कार्यक्रम’ का आयोजन किया जायेगा. भाजपा जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीण व नागरिक केंद्र सरकार से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे. इन सभी प्राप्त समस्याओं और आवेदनों के निष्पादन के लिए आगामी 30 सितंबर को होने वाली ‘दिशा’ की बैठक में चतरा सांसद  के समक्ष रखकर उनका त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा.  श्री राजा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार की ओर से लातेहार पुलिस की सराहना की है. पतकी में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक नाबालिग की हत्‍या के बाद पुलिस ने उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विभिन्न प्रखंडों में शिविर की तिथियां और मुख्य अतिथि:

महुवाडाड़ (1 अक्टूबर):  शिविर में सांसद  श्री कालीचरण  सिंह  एवं जिला परिषद सदस्य  स्टेला नगेसिया  मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

गारू (29 सितंबर): जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी जी एवं अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि श्री संजय जायसवाल जी शिरकत करेंगे।

सरयू (29 सितंबर): प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी जी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा भगत जी उपस्थित रहेंगी।

मनिका (29 सितंबर): प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव जी एवं जिला सांसद प्रतिनिधि श्री कौशल किशोर जी मौजूद रहेंगे।

लातेहार (29 सितंबर): नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कौशल नाथ शाहदेव जी उपस्थित रहेंगे।

हेरहंज (29 सितंबर): पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लव सिंह जी मौजूद रहेंगे।

बारीयातू (29 सितंबर): जिला परिषद सदस्य श्री रमेश राम जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कुशवाहा जी उपस्थित रहेंगे।

बालूमाथ (29 सितंबर): प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती नीलम देवी जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री संजय यादव जी मौजूद रहेंगे।

चंदवा (30 सितंबर): जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरोज देवी जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी उपस्थित रहेंगे।

बरवाडीह (1 अक्टूबर): पूर्व विधायक श्री हरि कृष्ण सिंह जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री ईश्वरी सिंह जी शिविर में मौजूद रहेंगे।

आयोजकों द्वारा क्षेत्र के तमाम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करें।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!