RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

हजरत अंजान शाह दाता के मजार पर 26 को होगा उर्स मुबारक व कव्वाली

महुआडांड़ (लातेहार)। आगामी 26 अप्रैल को नगर प्रतापपुर स्थित हजरत अंजान शाह दाता के मजार पर उर्स मुबारक एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उर्स को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला परिषद डाक बंगला में प्रखंड स्तरीय उर्स कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उर्स कमिटी के अध्यक्ष मो. मुस्तकीम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए एक महिला एवं एक पुरुष कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे. एक कव्वाल का खर्च विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा वहन किया जाएगा.  जबकि दूसरे कव्वाल का खर्च उर्स कमिटी अध्यक्ष मो. मुस्तकीम उठाएंगे. उर्स के अवसर पर मजार परिसर में परवेज आलम, सुहेल अख्तर, राशिद खान, रूहुल अमीन के तरफ से श्रद्धालुओं के लिए लंगरखानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को उर्स सम्पन्न होने के बाद वर्तमान उर्स कमिटी स्वतः भंग हो जायेगी. एक सप्ताह के भीतर आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा और एक महीने के अंदर नई कमिटी का गठन किया जाएगा.  सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि भविष्य में जो भी व्यक्ति उर्स कमिटी का अध्यक्ष बनेगा, उसे हर वर्ष एक कव्वाल का खर्च स्वयं वहन करना अनिवार्य होगा. वर्तमान उर्स कमिटी के पदाधिकारी संरक्षक इफ्तेखार अहमद, मनोज जायसवाल, अध्यक्ष मो मुस्तकीम, सचिव मजहर खान, शंभू प्रसाद,आजाद अहमद, कोषाध्यक्ष भानु प्रसाद,उपाध्यक्ष हयूम अंसारी, नूरुल हसन , नसीम अंसारी, अजीत पाल कुजूर, शहीद अहमद, मंत्री तनवीर अहमद,बशारत अली, परवेज आलम , इस्तियाक हाशमी, रानू खान सहित अन्य सदस्य शामिल हैं.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!