RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

चंपा घाटी में भीषण हादसा, टायर लदा ट्रक 70 फीट नीचे खाई में गिरा

महुआडांड़(लातेहार)। थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित हो कर 70 फीट नीचे खाई में गिर गया. ट्रक तेलंगाना से लातेहार जिले के बालूमाथ की ओर जा रहा था और उसमे टायर लदा था. जानकारी के अ नुसार रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे चंपा घाटी के खतरनाक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गडवाल तोड़ कर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा. जानकारी के अनुसार चालक गुगल मैप से वाहन चला रहा था. ट्रक का खलासी व उप खलासी मुंडिया पांडू और अजय पांडू गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद  उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. ग्रामीणों का कहना है कि चंपा घाटी की सड़क काफी संकरी और खतरनाक है. यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसआई समशेर आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. जेएमएम नेता परवेज आलम और कौनेन ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी दी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!