Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा पर लगाया प्रोपेगेंडा करने का आरोप

लातेहार। परिसदन भवन में कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजित कर महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया गया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा नारी शक्ति अधिनियम को लेकर जनता के बीच तरह-तरह के प्रोपेगेंडा फैलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार यह कहते हैं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देना चाहते, जबकि सच्चाई इसके उलट है.

कामेश्वर यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में महिलाओं के हित को लेकर गंभीर है तो 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तत्काल प्रभाव से लागू करे. कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि 2023 में जब महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था, उसी समय इसे लागू किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि आज भाजपा विपक्ष पर अनावश्यक आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकार और सम्मान के पक्ष में खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगाने लगती है.

मौके पर सेवा दल अध्यक्ष अरविंद बिहारी यादव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, सरयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी, लातेहार प्रखंड महासचिव दानीस आलम, लातेहार मंडल अध्यक्ष सहजाद अंसारी, नवागढ़ पंचायत अध्यक्ष अफरोज आलम, कार्यालय महासचिव फूलचंद यादव, सरयू मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, मंजू देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!